-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
महिला सशक्तिकरण की प्रतीक हैं मिताली राज-मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आसियान युवा सम्मेलन में आये विभिन्न देशों के प्रतिभागी युवाओं से आत्मीय संवाद करते हुये आव्हान किया कि वे उत्साह से भरे रहें। अपने देश और विश्व के लिये बड़ा सोचें और उत्कृष्ट से उत्कृष्ट काम करने के लिये स्वयं को तैयार करते रहें।
चौहान ने युवाओं से दिल की बात की और कई संस्मरण साझा किये। उन्होने कहा कि यदि संकल्प, प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत हो तो कोई काम असंभव नही है। चौहान ने कहा कि सुश्री मिताली महिला सशक्तिकरण की प्रतीक हैं। राज्य सरकार पूरी टीम का नागरिक अभिनंदन करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपलब्धियों के साथ महिला क्रिकेट को नई ऊँचाईयाँ मिली हैं।
सुश्री मिताली राज ने युवाओं को संबोधित करते हुये अपने अनुभव साझा किये उन्होने कहा कि अब से कुछ साल पहले तक महिलाओं के लिये क्रिकेट खेलना अच्छा नहीं माना जाता था। आज समाज में इसे स्वीकार किया गया है। महिला क्रिकेट को एक नया मंच मिला है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक उपलब्धि के साथ अपेक्षायें भी बढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि समालोचना से कमियाँ दूर होती हैं और आगे बढ़ने के रास्ते बनते हैं। उन्होंने कहा कि चुनौतियों का विश्लेषण करना और उनसे निपटने की बेहतर से बेहतर रणनीतियाँ तैयार करना सबसे जरूरी है। इसके बाद कड़ी मेहनत करने की बारी आती है।




Leave a Reply