-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मेघा पाटकर का अनशन जारी, चार सदस्यीय टीम भी नहीं मना सकी
सरदार सरोवर बांध के डूब प्रभावित हजारों परिवारों के पूर्ण पुनर्वास की मांग को लेकर धार जिले के ग्राम चिखल्दा में नर्मदा बचाओ आंदोलन की मेघा पाटकर का अनशन जारी है. उनके अनशन को समाप्त कराने के लिए भोपाल से चार सदस्यीय एक दल चिखलदा गांव पहुंचा था लेकिन पाटकर ने पूर्ण पुनर्वास होने के बाद अनशन समाप्त करने की बात कही।
शनिवार को मध्यप्रदेश के सचिव चंद्रशेखर की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय टीम मेघा पाटकर सहित अनशन पर बैठे 11 लोगों से मिलने चिखलदा गांव में पहुंची थी। इसमें चंद्रशेखर जी के साथ संभागायुक्त भी मौजूद थे। इस टीम से अनशनरत कार्यकर्ताओं को कहते रहे कि डूब प्रभावित क्षेत्रों में पूर्ण पुनर्वास कराने के बाद ही बांध के गेट बंद किए जाएं। चंद्रशेखर ने कहा कि शिवराज सिंह जी को आपके स्वास्थ्य की चिंता है और उनके आदेश पर ही आपके स्वासथ्य की जानकारी लेने आए हैं। चार सदस्यीय टीम में एससी ेबेहार, अरुण गुर्ट्रू , चंद्रकांत नायडू और लज्जाशंकर हरदेनिया शामिल हैं।
संत भय्यू महाराज पहुंचे
अनशन में आंदोलन में नेत्री मेधा पाटकर सहित अन्य लोगों से चर्चा करने के लिए अब से कुछ देर पहले संत भय्यू महाराज, कमिश्नर संजय दुबे, एडीजी अजय शर्मा पहुंच गए हैं। अनशन को समाप्त करने सहित अन्य बिंदूओं पर अांदोलन नेत्री से चर्चा होगी।




Leave a Reply