-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
महिलाओं की चोटी कटने की अफवाह जोरों पर, दतिया-छतरपुर और टीकमगढ़ में 5 मामले
गणेशजी को दूध पिलाओ और इसी तरह की अफवाहों के बाद इस बार महिलाओं की चोटी कटने की घटनाओं की अफवाह जोरों पर है। दतिया, छतरपुर और टीकमगढ़ जैसे जिलों में तीन घटनाओं से महिलाओं में डर और दहशत का माहौल है।
पहली घटना दतिया के ग्राम सांकुली में नेहा लोधी की चोटी कटी। ग्राम वनवास में पार्वती अहिरवार के साथ ऐसी ही घटना होने का दावा किया गया जिसके बारे में बताया गया कि पार्वती घटना के बाद बेहोश हो गई थी। पुलिस तक ये मामले पहुंचे और वह जांच कर रही है।
छतरपुर में भी जिला मुख्यालय से दूर ग्राम बिहटा में सत्तर साल की तुलसिया कुशवाहा की न जाने कब चोटी कट गई, उसे पता ही नहीं चला। चोटी छोटी देखकर तुलसिया बाई बेहोश हो गई। बताया जाता है कि छतरपुर जिले में चोटी कटने की यह दूसरी घटना है।
टीकमगढ़ में देवपुर गांव में पूजा अहिरवार नाम की युवती घर में खाना बना रही थी कि अचानक उसे अहसास हुआ कि उसकी चोट कट गई है। इसमें दो साधुओं पर संदेह किया जा रहा है जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ भी की लेकिन पुलिस आरोपी तक नहीं पहंुच सकी। टीकमगढ़ में ओरछा के पास लाडपुरा में सुनीता कुशवाहा घर में बिल्ली देखकर बेहोश हो गई और जब होश मे ंआई तो उसकी चोटी कटी मिली। इसके बाद से उसके हाथ-पैर में दर्द का अहसास हो रहा है। इसी तरह जिले के निवाड़ी में भी 30 साल की बसंती कुशवाहा जब झाड़ू लगा रही थी तभी उसकी चोटी कट गई।
0000




Leave a Reply