-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अर्थशास्त्री राजीव कुमार नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष
मशहूर अर्थशास्त्री डॉ राजीव कुमार नीति आयोग के अगले उपाध्यक्ष होंगे. अरविंद पनगढ़िया के इस्तीफा देने के बाद अर्थशास्त्री राजीव कुमार को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पनगढ़िया ने एक अगस्त को कोलंबिया विश्वविद्यालय में अध्यापन के अपने पुराने कार्यकाल को आगे बढ़ाने का हवाला देते हुए नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. कुमार के अलावा पेशे से चिकित्सक विनोद पॉल को नीति आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है. पॉल एम्स में बाल रोग विशेषज्ञ हैं.
सूत्रों के मुताबिक सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च (सीपीआर) के वरिष्ठ सदस्य राजीव कुमार पुणे के गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिक्स के कुलाधिपति भी हैं. इसके अलावा कुमार ने गैर लाभकारी संस्था पहले इंडिया फाउंडेशन की भी स्थापना की है, जो नीति आधारित अनुसंधान एवं विश्लेषण का काम करता है.




Leave a Reply