-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा के कारण उनसे तेलंगाना छिना
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मंगलवार को तेलंगाना का प्रभार भी छिन गया। अब वे केवल आंध्रप्रदेश के प्रभारी महासचिव रह गए हैं। तेलंगाना के पहले उनसे गोवा में हुए विधानसभा चुनाव के बाद सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी सरकार नहीं बन पाने से वे वहां के प्रभार से मुक्त कर दिए गए थे। इस बार तेलंगाना के प्रभार छिनने के पीछे उनकी नर्मदा परिक्रम बताई जा रही है जिसमें वे कई महीने तक व्यस्त रहेंगे और किसी भी दूसरे स्थान पर नहीं जा सकेंगे।
कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को तेलंगाना के प्रभारी पद से हटा दिया है। इस फैसले ने सभी को चौंका दिया है। उनकी जगह अब तेलंगाना का प्रभार आर सी कुंतिया संभालेंगे। सतीश जारकीहोली को पार्टी का सचिव बनाया गया है। कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने एक बयान में ये जानकारी दी है।
सिंह ने मई में तेलंगाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुआ ताबड़तोड़ ट्वीट किए थे। अपने ट्वीट में कांग्रेस नेता ने लिखा कि तेलंगाना पुलिस ने आईएसआईएस की एक फर्जी वेबसाइट बना रखी है जो मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बताते हुए उन्हें आईएस मॉड्यूल्स में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। सिंह को गोवा और कर्नाटक के भी प्रभारी पद से हटाया जा चुका है। उनकी जगह ए चेला कुमार को गोवा का प्रभार सौंपा गया, जबकि केसी वेणुगोपाल को कर्नाटक का प्रभारी बनाया गया था।




Leave a Reply