हाईकोर्ट के खिलाफ एडीजे धरने पर बैठे, वकीलों ने समर्थन किया

बार-बार तबादलों से पीड़ित एडीजे आरके श्रीवास मंगलवार को न्यायाधीशों की सीआर लिखने में मनमानी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती हो रही कथित धांधली को लेकर हाईकोर्ट के सामने धरने पर बैठ गए। उनकी मांगोंसमर्थन हाईकोर्ट के वकील भी कर रहे हैं और उनके धरनास्थल पर वे छतरी लेकर उन्हें धूप से बचाते नजर आए। साथ ही उनकी मांगों का समर्थन करते हुए हाईकोर्ट से इस तरफ ध्यान देने की मांग की है।
न्यायाधीश श्रीवास ने मीडिया से चर्चा के दौरान आरोप लगाया है कि हाईकोर्ट में चतुर्थ श्रेणी की भर्ती में गड़बड़ी हो रही है। न्यायाधीशों की सीआर मनमाने ढंग से लिखी जा रही है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती बल्कि बिना सुनवाई के शिकायत को निरस्त कर दिया जाता है।
पद पर दांव पर लगाकर धरना
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वाइस प्रेसीडेंट अशोक तिवारी ने मीडिया के सामने कहा कि न्यायाधीश श्रीवास के धरने का वे समर्थन करते हैं और हाईकोर्ट से आग्रह करते हैं कि न्यायाधीश श्रीवास द्वारा उठाई गई मांगों पर विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि वे श्रीवास का इसलिए समर्थन कर रहे हैं कि सही बात कह रहे हैं और उन्हें पता है कि इस कदम से उनकी नौकरी जा सकती है लेकिन फिर सही बात के लिए वे धरना दे रहे हैं।
श्रीवास का कुछ महीने में हो जाता है तबादला
हाईकोर्ट के सामने धरने पर बैठे न्यायाधीश श्रीवास का कुछ महीने में ही तबादला हो जाता है। तबादलों के कारण उनका परिवार काफी परेशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today