जेडीयू के दो सांसद नीतीश के फैसले से नाराज, शरद यादव ने साधी चुप्पी

बिहार में आरजेडी और कांग्रेस से नाता तोड़कर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के नीतीश कुमार के फैसले से उनकी पार्टी के कुछ नेता नाराज हैं। सांसद अली अनवर पहले ही इससे अपनी अहसमति जता चुके हैं, वहीं खबर है कि शरद यादव भी खुश नहीं है। वे नीतीश के शपथ समारोह में भी शामिल नहीं हुए। ऐसा कहा जा रहा है कि शाम को ऐसे कुछ नेताओं की मीटिंग नई दिल्ली में उनके घर पर हो सकती है। सुबह अली अनवर ने कहा कि उनका जमीर इसकी इजाजत नहीं देता कि वो इस कदम का समर्थन करें।केरल से जेडीयू के इकलौते सांसद वीरेंद्र कुमार ने भी नीतीश के बीजेपी के सरकार बनाने के फैसले पर नाराजगी जताई है। ऐसा भी कहा रहा है कि कुछ विधायक भी बागी हो सकते हैं, लेकिन अभी तक कोई खुलकर सामने नहीं आया। बता दें कि नीतीश ने बुधवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वो महागठबंधन छोड़कर चार साल बाद एकबार फिर एनडीए के साथ आ गए हैं।
शरद यादव ने चुप्पी साधी…
इस पूरे घटनाक्रम पर शरद यादव ने चुपी साध रखी है। बुधवार से अभी तक उन्होंने कोई बयान नहीं दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की है। नाराज शरद यादव के निवास पर बैठक का दौर, अरुण जेटली शरद यादव को मनाने जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today