कर्मचारियों की भविष्य निधि में वर्ष 2016 -17 में जमा राषि में से कुछ माह की राषि गुमषुदा

मध्यप्रदेष के अधिकारी कर्मचारियों की भविष्य निधि में वर्ष 2016 -17 में जमा राषि में से कुछ माह की राषि गुमषुदा हो गई है उक्त बात का खुलासा महालेखाकार मध्यप्रदेष ग्वालियर द्वारा जारी लेखा पर्ची से हुआ है जिससे इस बात को बल मिला है कि प्रदेष सरकार वित विभाग द्वारा अपनाई जा रही कम्पयूटरीकृत प्रणाली में अनेक खामिया है जिसका खामियाजा प्रदेष के शासकीय सेवकों को भुगतना पड रहा है । 

कोष एवं लेखा मध्यप्रदेष ने कर्मचारियों के वेतन से शासकीय सेवकों की वेतन से जो राषि सामान्य भविष्य निधि की मद में कटोत्रा की वह राषि महालेखाकार मध्यप्रदेष ग्वालियर द्वारा संधारित लेखों में पहुंची ही नही जिससे प्रदेष के कर्मचारियों एवं अधिकारियों मे चिंता व्याप्त हो गई है और प्रदेष के वित विभाग की ऐकीकृत कम्पयूटर प्रणाली पर प्रष्न चिंह खडें हो गये है ।

मध्यप्रदेष तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के महामंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की भविष्य की निधि सुरक्षित नही है । महालेखाकार ग्वालियर द्वारा जारी शासकीय सेवकों के वर्ष 16-17 के  लेखा विवरण में कर्मचारियों के वेतन से काटी राषि जमा ही नही हुई है और इस राषि को गुमषुदा बताया जा रहा है जिससे प्रदेष के हजारों अधिकारी कर्मचारियों को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है क्योकि गुमषुदा राषि जितने बिलम्ब से जमा होगी उतनी अवधि का कर्मचारियों को ब्याज नही मिलेंगा । उन्होनें प्रदेष के अधिकारी कर्मचारियों से अपील की है कि वे महालेखाकार की वेवसाइड पर जाकर अपनी लेखा पर्ची निकाल कर समायोजन हेतु लिखा पढी करें ताकि उनकी राषि उनके लेखा में जमा हो सके जो अधिकारी कर्मचारी लापरवाही करेंगे उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today