-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सेना के पास महज 10 दिन की लड़ाई के लिए ही है गोला-बारूद: CAG रिपोर्ट
भारतीय सेना इन दिनों गोला-बारूद की भारी कमी से जूझ रही है. संसद में रखी गई नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में बताया गया कि कोई युद्ध छिड़ने की स्थिति में सेना के पास महज 10 दिन के लिए ही पर्याप्त गोला-बारूद है। कैग रिपोर्ट के बाद कांग्रेस ने सरकार पर हमला किया है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने सरकार से सवाल किया है कि देश की सीमाएं कितनी सुरक्षित हैं?
संसद के समक्ष रखी गई कैग की रिपोर्ट में कहा गया कुल 152 तरह के गोला-बारूद में से महज 20% यानी 31 का ही स्टॉक संतोषजनक पाया गया, जबकि 61 प्रकार के गोला बारूद का स्टॉक चिंताजनक रूप से कम पाया गया।
कांग्रेस ने सरकार पर हमला किया है
कमलनाथ ने कहा कि अगर युद्ध होता है तो हम जुमलों, ललकार, लाल आंखों, 56 इंच के सीने के साथ दुश्मन का सामना करेंगे। इसी तरह प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा कि केंद्र की जुमलों की सरकार है और जब हमारे आयुध कारखानों से रोजाना गोला बारूद का उत्पादन होता है तो फिर क्यों सेना के पास 10 दिन का गोला बारूद है। यह बताया जाए कि गोला बारूद कहां और किसे बेचा जा रहा है। सेना के पास कम से कम 40 दिन का गोला बारूद होना चाहिए, अगर 10 दिन का गोला बारूद बचा है तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है।




Leave a Reply