नीमच। किसान आंदोलन में पुलिस ने 2 कांग्रेस पार्षद सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया। नीमच केंट थाने के एएसआई कैलाश सोलंकी ने बताया किसान आंदोलन से जुड़े मामले में कांग्रेस पार्षद योगेश प्रजापति, महेंद्र सिंह लोक्स और युवा नेता हरगोविंद दीवान को गिरफ्तार किया है। इन पर 6 जून को शहर बंद के दौरान अशांति फैलाने का आरोप है। इसी प्रकरण और किसान आंदोलन से जुड़े एक अन्य प्रकरण में पूर्व में कांग्रेस नेता उमराव सिंह गुर्जर, मंडी संचालक राजेन्द्र सिंह तोमर केरी और राजकुमार अहीर की गिरफ्तारी हो चुकी है।
इस संबंध में कांग्रेस के जिला महामंत्री और पार्षद प्रजापति ने कहा पुलिस भाजपा के इशारे पर काम कर रही है। कांग्रेस के नेताओं को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है जबकि शहर बंद के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई थी। हम कार्रवाई को न्यायालय में पक्ष रखकर अपनी बात रखेंगे।
Leave a Reply