अरुण जेटली ने आयकर सेतु नाम के नये मॉडयूल की शुरूआत की।

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज करदाताओं के लिये सेवाओं से जुडे आयकर सेतू नाम के नये मॉड्यूल की शुरूआत की है। इसके अंतर्गत विभिन्न कर उपकरण , लाइव चैट सुविधा, तात्कालिक अपडेट, और आयकर विभाग में विभिन्न प्रणालियों से जुड़े महत्वपूर्ण लिंक, एक ही जगह उपल्ब्ध हैं। श्री जेटली ने कहा कि इस सुविधा से न सिर्फ करदाताओं को बेहतर सेवायें प्राप्त होंगी, बल्कि करदाताओं और कर अधिकारियों के बीच आमने सामने प्रत्यक्ष संचार की आवश्यकता कम करने में भी मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today