मास्टर ट्रेनर्स एवं मूर्तिकारों को प्रशिक्षण

एप्को के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अनुपम राजन ने आज ग्रीन गणेश अभियान-2017 का शुभारंभ सभी संभागीय मुख्यालयों के एनजीसी-मास्टर ट्रेनर्स तथा प्रमुख मूर्तिकारों के प्रशिक्षण कार्यक्रम से किया। प्रशिक्षण में सभी संभाग के दो-दो मास्टर ट्रेनर और चार-चार मूर्तिकार शामिल हुए।श्री राजन ने मूर्तिकारों से सामान्य मिट्टी एवं प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर छोटे आकार की मूर्तियाँ बनाकर विक्रय करने का अनुरोध किया। श्री राजन ने कहा कि पीओपी और रासायनिक रंगों से बनायी गयी बड़े आकार की मूर्तियों के विसर्जन के गंभीर दुष्प्रभाव हमारी नदी, तालाब, झील आदि पर पड़ते हैं। दुष्प्रभाव से विषाक्त पानी वनस्पति, पशु-पक्षी और मानव स्वास्थ्य के लिये काफी हानिकारक हो जाता है। मुख्य अभियंता श्री अनूप श्रीवास्तव ने कार्यशाला की अवधारणा और उद्देश्यों की जानकारी दी।प्रथम तकनीकी सत्र में सर्वश्री राजेश रायकवार, जे.पी. नामदेव और कमलेश वर्मा ने प्रतिभागियों को पीओपी से बनने वाली मूर्तियों के सामाजिक एवं पर्यावरणीय प्रभाव, मिट्टी से मूर्ति-पर्यावरणीय समाधान, ग्रीन गणेश अभियान में मास्टर ट्रेनर्स तथा मूर्तिकारों की भूमिका, प्रदेश में पाई जाने वाली 7 प्रकार की मिट्टी और मूर्ति बनाने के लिये इनके उपयोग में मिलायी जाने वाली चीजें, मिट्टी की तैयारी आदि की जानकारी दी। प्रतिभागियों को ग्रीन गणेश अभियान-2016 की फिल्म भी दिखायी गयी। द्वितीय सत्र में सहायक वास्तुविद श्री कमलेश वर्मा और उनके सहयोगियों ने प्रतिभागियों को मूर्ति निर्माण का प्रशिक्षण दिया। विभिन्न जिलों से आये हुए प्रतिभागियों ने अपनी समस्याएँ सामने रखने के साथ ही विभिन्न सुझाव भी दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today