7 जुलाई तक 6 जिलों में सामान्य से अधिक और 31 में सामान्य वर्षा

प्रदेश में एक जून से 7 जुलाई, 2017 तक 6 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा, 31 में सामान्य, 12 में कम और 2 जिलों में अल्प वर्षा हुई है। सामान्य से अधिक वर्षा पन्ना, रीवा, मुरैना, भिण्ड, अशोकनगर और दतिया में हुई है।सामान्य वर्षा जबलपुर, कटनी, छिन्दवाड़ा, सिवनी, मण्डला, नरसिंहपुर, सागर, टीकमगढ़, सीधी, सतना, उमरिया, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खण्डवा, बुरहानपुर, मंदसौर, नीमच, रतलाम, देवास, शाजापुर, श्योपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, सीहोर, रायसेन, विदिशा और राजगढ़ जिले में हुई है।जिला बालाघाट, डिण्डोरी, दमोह, छतरपुर, शहडोल, अनूपपुर, खरगोन, उज्जैन, भोपाल, होशंगाबाद, हरदा और बैतूल में कम वर्षा दर्ज की गयी है। सिंगरौली और आगर-मालवा जिले में अल्प वर्षा हुई है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today