नगर निगम सतना कमिश्नर कथूरिया 10 लाख ओर 12 लाख का सोना रिश्वत लेते पकड़ाए

सतना नगर निगम आयुक्त सुरेन्द्र कुमार कथूरिया को 50 लाख की रिश्वत के साथ ट्रैप किया गया है। लोकायुक्त की दबिश में 12 लाख रुपए नकद व 10 लाख रुपए की कीमत का सोना बरामद किया। उक्त कार्रवाई सिटी हास्पिटल की संचालिका डॉ. सुचित्रा अग्रवाल की शिकायत पर लोकायुक्त डीएसपी देवेश पाठक के नेत्रत्व में 20 सदस्यीय टीम ने की है। आरोपी सतना नगर निगम आयुक्त कथूरिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कथूरिया ने सिटी हास्पिटल की संचालिका डॉ. सुचित्रा अग्रवाल से अतिक्रमण हटाने के लिए 50 लाख रुपए बतौर रिश्वत की मांग की। जिसमें निगमायुक्त ने 40 लाख नकद और 10 लाख सोने की डिमांड की थी।
थक हारकर पीडि़त डॉक्टर दंपति ने मामले की शिकायत रीवा लोकायुक्त कार्यालय पर पहुंचकर एसपी से की। शिकातय की सत्यता के आधार पर सोमवार की दोपहर करीब 2.40 बजे लोकायुक्त की टीम ने निगमायुक्त के आवास पर दबिश दी। जहां 12 लाख रुपए नकद और 10 लाख का सोना बरामद कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today