ब्रिटेन में कंसर्वेटिव और डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी के बीच समझौता।

ब्रिटेन में, कंसर्वेटिव और डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी के बीच एक समझौते पर सहमति बनी है, इसके अनुसार वे टेरेज़ा मे की अल्पमत सरकार का समर्थन करने पर राजी हो गए हैं। यह समझौता चुनाव नतीजों की घोषणा के दो सप्‍ताह बाद सामने आया है। अब त्रिशंकु संसद में डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी के 10 सांसद कंसर्वेटिव पार्टी का समर्थन करेंगे। अगले दो वर्षों में उत्तरी आयरलैंड के लिए एक अरब पाउंड की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी के नेता अर्लेन फोस्टर ने कहा कि उत्तरी आयरलैंड और ब्रिटेन के लिए यह व्यापक समझौता अच्छा है।टेरेज़ा मे ने डाउनिंग स्ट्रीट में डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी नेताओं के साथ समझौते को अंतिम रूप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today