जम्‍मू-कश्‍मीर के गुलमर्ग में केबल कार दुर्घटना में सात लोगों की मृत्‍यु

जम्‍मू- कश्‍मीर में बारामूला जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्‍थल गुलमर्ग में आज एक केबल कार पर पेड़ टूट कर गिरने से सात लोग मारे गए और दो अन्‍य घायल हो गए। मृतकों में दिल्‍ली के चार पर्यटक और तीन स्‍थानीय लोग शामिल हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह घटना आज दोपहर उस समय हुई जब गुलमर्ग के आधारशिविर से अफरवाद के बीच चलने वाली गंडौला केबल कार के एक हिस्‍से में पेड़ टूटकर गिर गया। गंभीर रूप से घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today