मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान गोली चलने की घटना के करीब दो सप्ताह बाद राज्य शासन ने अब कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह- एसपी ओपी त्रिपाठी व एसडीओपी साईं कृष्णा एस थोटा को निलंबित कर दिया है। एसपी और एसडीओपी आईपीएस हैं व स्वतंत्र कुमार सिंह आईएएस। प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के शासनकाल में अखिल भारतीय सेवा के नौकरशाहों पर इतनी बड़ी कार्रवाई पहली बार हुई है।
किसान आंदोलन के दौरान पुलिस की गोली से पांच किसानों की मौत हो गई थी । जिसके बारे में मंदसौर कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह और ओपी त्रिपाठी ने गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह को गलत जानकारी दे दी जिसके चलते सरकार की आलोचना हुई और विपक्ष ने गृहमंत्री को भी आड़े हाथों ले लिया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तो यहां तक कह दिया था कि मेरे कार्यकाल में अगर ऐसा होता तो मैं गृह मंत्री को बर्खास्त कर देता। इस मामले में लग रहे आरोपों को लेकर गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री के समक्ष सख्त एतराज जताया था। माना जा रहा हैं कि गृहमंत्री को गलत जानकारी देना इन अधिकारियों पर भारी पड़ गया।
Leave a Reply