अमरीका की टैक्‍सी सेवा ऑपरेटर उबर का नया लाइसेंस आवेदन खारिज कर दिया है।

दिल्‍ली सरकार ने अमरीका की टैक्‍सी सेवा ऑपरेटर उबर का नया लाइसेंस आवेदन खारिज कर दिया है। सरकार ने मोबाइल ऐप आधारित दो अन्‍य टैक्‍सी ऑपरेटरों ओला कैब्‍स और टैक्‍सी फॉर श्‍योर के आवेदन को भी रद्द कर दिया। इन तीनों टैक्‍सी सेवा ऑपरेटरों के आवेदन इस लिए खारिज कर दिये गए क्‍योंकि उन्‍होंने प्रतिबंध का पालन करने के बारे में हलफनामा नहीं दिया था। तीनों आपरेटरों ने पांच महीने पहले शुरू की गई संशोधित रेडियो टैक्‍सी योजना के तहत नए लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। इस बीच उबर ने कहा है कि वह लाइसेंस के लिए नया आवेदन करेगी। पिछले वर्ष दिसम्‍बर में उबर टैक्‍सी सेवा ऑपरेटर के एक ड्राइवर पर एक महिला यात्री के साथ दुष्‍कर्म करने का आरोप लगाया गया था, इसके बाद ऐप आधारित सभी कैब सेवा ऑपरेटरों पर राजधानी में प्रतिबंध लगा दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today