रेल मंत्री ने ओडिसा और असम में विभिन्न रेल-सेवाओं का शुभारंभ किया

रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु ने आज दिनांक 19/06/2017 को रेल भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ओडिसा और असम स्थित विभिन्न रेल सेवाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेद्र प्रधान और लोकसभा सदस्य श्री प्रसन्ना कुमार पटसनी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में रेल बोर्ड के चेयरमैन श्री ए के मित्तल, परिवहन रेल बोर्ड के सदस्य मोहम्मद जमशेद, रेल बोर्ड के अन्य सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बोलागढ़ रोड़ और नयागढ़ कस्बे के मध्य नई रेलवे लाइन
• वर्ष 1994-95 में खुर्दा रोड़ और बोलंगिर के बीच कुल 289 किलोमीटर लंबी नई लाइन का अनुमोदन किया गया था और इसके लिए कुल 801.78 करोड़ रूपये की राशि प्रस्तावित है।
• बोलागढ़ रोड़ और नयागढ़ कस्बे के मध्य 12 किलोमीटर लंबी नई लाइन का चालू करने के लिए कार्य पूरा हो गया है।
• रेल संख्या 58429/58430/58431/58432 (खुर्दा रोड़ से बोलागढ़ रोड़) पैसेंजर ट्रेनों को नयागढ़ कस्बे तक बढ़ाया गया है।
• यह ट्रेन रथ यात्रा समारोह के दौरान बड़ी संख्या में पुरी की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को नयागढ़ कस्बे और पुरी के बीच आवागमन की सुविधा प्रदान करेगी। यह ट्रेन 12 कोच के साथ दैनिक सेवा प्रदान करेगी।
नयागढ़ कस्बा रेलवे स्टेशन की इमारत
• खूर्दा रोड़-बोलंगिर खंड में यह ‘ई’ श्रेणी का स्टेशन 2.5 करोड़ रूपये की लागत से बनाया जायेगा।
• स्टेशन पर यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग खिड़की, प्रतीक्षा हॉल, प्लेटफार्म, शौचालय और पेयजल की सुविधा प्रदान की गयी है।
बोलागढ़ कस्बे में यात्रियों के ठहरने का प्रबंध
• बोलागढ़ कस्बे में 13/10/2016 को यात्रियों के ठहरने के लिए सुविधाओं से लेस हॉल्ट का अनुमोदन किया गया था। यह 98 लाख रूपये की लागत से बनाया गया हैं।
कामाख्या मंदिर पर पीआरएस
• रेलवे मंत्री ने कामाख्या मंदिर परिसर पीआरएस काउंटर की घोषणा 07/05/2017 को की थी। यह लगभग 5 हजार यात्रियों को कामाख्या दवोत्तर मण्डल की सहायता से पीआरएस उपलब्ध करायेगा।
• यह एक पर्यटन स्थल है और अम्बुबूशी मेले के दौरान लाखों श्रुद्धालु इस तीर्थ की यात्रा करते है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today