-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
राष्ट्रपति की रेस से बाहर हुए नायडू, जेटली और राजनाथ
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के चयन के लिए तीन मंत्रियों की समिति कई निशाने साधे हैं। विपक्ष के दावे को कमजोर करने का प्रयास किया है तो प्रणव मुखर्जी के उत्तराधिकारी के रूप में राष्ट्रपति बनने का सपना पाल रहे मोदी सरकार के कुछ वरिष्ठ मंत्रियों की इच्छाओं पर भी विराम लगा दिया है।
राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में नायडू के नाम की चर्चा मीडिया में शुरू से थी। लेकिन सूत्र बताते हैं कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री अरूण जेटली के समर्थक भी अपने नेता को राष्ट्रपति पद पर विराजमान होते देखना चाहते थे। राष्ट्रपति उम्मीदवार चयन की समिति में आने के वजह से केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू के साथ वित्त मंत्री अरूण जेटली और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर चर्चा की संभावनाएं भी खत्म हो गई हैं।
राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार तय करने के लिए बनी चयन समिति के सदस्यों से मंगलवार सुबह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मुलाकात का दौर शुरू किया। सबसे पहले अरुण जेटली से मुलाकात की और इसके बाद वेंकैया नायडु और राजनाथ सिंह से चर्चा की।




Leave a Reply