सीबीएसई ने 12वीं के रिजल्‍ट जारी, ऑल इंडिया टॉपर रक्षा गोपाल

सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के रिजल्‍ट जारी कर दिए हैं. हर साल की तरह इस साल भी टॉपर्स की लिस्‍ट जारी कर दी गई है. इस बार ऑल इंडिया टॉपर रक्षा गोपाल हैं. रक्षा ने 99.6 प्रतिशत मार्क्‍स हासिल किए हैं. रक्षा एमिटी इंटरनेशनल नोएडा की स्‍टूडेंट हैं.
अब टॉप करने की खबर आने के बाद रक्षा की मार्कशीट भला कौन नहीं देखना चाहेगा. इसलिए हम आपके लिए रक्षा की मार्कशीट लाए हैं. गौरतलब है कि रक्षा के बाद दूसरे नंबर पर हैं भूमि सावंत हैं. भूमि डीएवी सेक्‍टर 8 से हैं और उन्‍होंने 99.4 प्रतिशत हासिल किए हैं.
तीसरे नंबर पर टाई है. इस पोजिशिन पर आदित्‍य जैन और मन्‍नत लूथरा हैं. एक ही स्‍कूल के दो छात्र हैं. दोनों भवन विद्या मंदिर से हैं. दोनों ने ही 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. गौरतलब है कि इस बार 10,98,891 छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी थी. जिसमें से 4,60,026 लड़कियां हैं और 6,38, 865 लड़के हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today