सीबीएसई की दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित।

केन्‍द्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अब से कुछ देर पहले दसवीं कक्षा के नतीजे सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड किए गए। विद्यार्थी अपना नतीजा सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.nic.in और www.cbseresults.nic.in. पर देख सकते हैं। वे मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिए भी परिणाम का पता लगा सकते हैं। दिल्‍ली के विद्यार्थी 2 4 3 0 0 6 9 9 और दिल्‍ली से बाहर के विद्यार्थी 0 1 1-2 4 3 0 0 6 9 9 पर कॉल करके नतीजे का पता लगा सकते हैं। इस वर्ष दसवीं की परीक्षा में 13 लाख से ज्‍यादा विद्यार्थी बैठे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today