सातवीं बार गायकवाड़ की बुकिंग रद्द

एयर इंडिया के विमानों में शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने अपना टिकट बुक करने की कोशिश की, लेकिन एयरलाइन ने बुकिंग खारिज कर दी। यह सांसद का सातवां प्रयास है।

गौरतलब है कि एयरलाइन के एक कर्मचारी पर हमला करने के बाद एयरलाइन ने अपने विमानों में गायकवाड़ के सफर करने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। एयरलाइन के सूत्र ने बताया, ‘‘हमारे वेब पोर्टल पर आज सुबह पांच बजे एक टिकट बुक करने का प्रयास किया जा रहा था। यह टिकट 17 मार्च को दिल्ली से मुंबई और 24 मार्च को मुंबई से दिल्ली की यात्रा के लिये कराई जा रही थी।’’ सूत्र ने बताया कि टिकट ‘रवींद्र गायकवाड़’ के नाम से बुक की जा रही थी, जिसकी जानकारी हमें अपने ट्रैकर से मिली थी।
बहरहाल, सभी घरेलू विमान वाहकों में उड़ान सेवा को लेकर उन पर लगे प्रतिबंध के बाद से सांसद इंडिगो विमान और स्पाइस जेट विमान में भी एक-एक बार टिकट बुक करने का प्रयास कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today