-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा आज से कोयम्बटूर में प्रारम्भ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा 19 मार्च से कोयम्बटूर में प्रारम्भ हुई। तीन दिन तक चलने वाली प्रतिनिधि सभा में 1400 प्रतिनिधि 11 क्षेत्र व 42 प्रान्तों से भाग ले रहे है।
उद्द्याट्न के बाद सह सरकार्यवाह भाग्य्या ने पत्रकारो का सम्बोधित किया। उन्होनें बताया की पिछले 10 वर्षो में संघ का कार्य लगातर बढ़ रहा है और दृढ हो रहा है । पिछले साल प्राथमिक शिक्षा वर्गो में एक लाख युवाओं ने पूरे देश में भाग लिया। पूरे देश में आयोजित 20 दिवसीय प्रशिक्षण वर्गो में 17500 शिक्षार्थीयों ने भाग लिया। देश भर में 4130 शिक्षार्थीयों ने दूसरे (द्वितीय) वर्ष क्षेत्रीय वर्गो में भाग लिया 973 शिक्षार्थीयों ने नागपुर के तीसरे (तृतीय) वर्ष के प्रशिक्षण वर्ग में भाग लिया। 57233 शाखाएं, 14896 साप्ताहिक मिलन और 8226 मासिक मंडली पूरे देश में चल रहे हैं। 19121 सेवा बस्तीयों में स्वयंसेवकों द्वारा सेवा कार्य संचालित किये जा रहे है।
अ.भा. प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पारित करने पर उन्होंने कहा कि बंगाल में हिंदुओं की स्थिति खतरनाक है। हिंसा, लूट, हत्याएं, मुस्लिम तुष्टीकरण उच्च हैं। सरकारी मशीनरी और पुलिस हिंदुओं और हिंदू त्योहारों पर हो रहे अत्याचारो पर मूक दर्शक बन कर रहती है। हाल ही में पश्चिम बंगाल में धुलागढ़ और कालियाचक में हुए हमलों का उन्होने उदाहरण पत्रकारो के समक्ष रखा। उन्होनें कहा की समाज को जागृत करने और सरकार को अपील करने के लिए, पश्चिम बंगाल में हिंदू समाज की स्थिति और कष्टों पर एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा




Leave a Reply