-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
यूपी फतह पर प्रदेश के मंत्रियों में मोदी को बधाई की होड़
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को बधाई देने की मप्र के मंत्रियों में होड सी लगी है। उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ल, गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह व उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया तक ने जमकर मोदी-शाह की तारीफ की और उन्हें यूपी-उत्तराखंड में पार्टी की जीत पर बधाई दी। वहीं यूपी में करीब 52 सीटों का प्रभार संभालने वाले संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को प्रभारी की करीब 46 पर बीजेपी प्रत्यशियों के जीतने पर बधाई मिली है।
उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की महाविजय और ऐतिहासिक जनादेश पर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रहित में उठाये गये कदमों तथा अभूतपूर्व नेतृत्व का नतीजा है कि भाजपा को एकतरफा परिणाम मिले हैं। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचण्ड विजय मोदी के करिश्माई नेतृत्व तथा राष्टवाद-विकास के एजेण्डा की जीत है।
उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जनशिकायत निवारण मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि सूबे ने जाति, कुनबे की राजनीति को तो नकार ही दिया बल्कि धर्मनिरपेक्षता की ढाल लेकर देशद्रोहियों का समर्थन करने वालों को भी खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के प्रति जनता का अटल विश्वास ही है कि देशहित में कठोर फैसलों के साथ भारत की जनता अडिग होकर खड़ी है।
मध्यप्रदेश के गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व विजय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का परिणाम बताया है। सिंह ने उत्तरप्रदेश चुनाव नतीजों पर कहा कि यह विजय भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के परिश्रम और लाखों लाख कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। इन चुनावों ने साबित कर दिया है कि अब देश में धर्म जाति और संप्रदाय के आधार पर वोट नहीं डाले जाएंगे। वहीं पूर्व सांसद रघुनन्दन शर्मा का बयान भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारे लगाने वालों के समर्थकों की पराजय है। उधर आदमी पार्टी पंजाब में मुख्य विपक्षी दल बन गया है। मात्र 4 साल पुरानी पार्टी के लिए एक बड़ी जीत है। इसी उपलक्ष्य में आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय में जश्न बनाया गया।




Leave a Reply