-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
श्री महाकाल मंदिर में संध्या आरती पश्चात होलिका का दहन
होली का पर्व रविवार को तथा अगले दिन सोमवार को धुलंडी का पर्व मनाया जायेगा। उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में 12 मार्च को संध्या आरती के पश्चात होलिका दहन विधिवत पूजन-अर्चन एवं गुलाल अर्पित कर होगा। भगवान महाकाल की संध्या आरती के बाद गुलाल अर्पित किया जायेगा। महाकाल मंदिर के पुजारी एवं पुरोहितों के द्वारा मिलन समारोह एवं फूलों की होली का आयोजन भी शाम को किया गया है। महाकाल मंदिर के पुजारी एवं पुरोहित परिवार की ओर से शाम को ही इंदौर के प्रसिद्ध भजन गायक श्री हरिकिशन साबू के (भोपूजी) के मधुर कंठ से भजन की प्रस्तुतियां करवाई जायेगी।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री अवधेश शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार 13 मार्च (चैत्र कृष्ण प्रतिपदा) से परम्परानुसार ज्योर्तिलिंग श्री महाकालेश्वर भगवान की आरतियों के समय में परिवर्तन होगा, जो निम्नानुसार हैः-
चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से आश्विन पूर्णिमा तक
प्रथम भस्मार्ती – प्रातः 04.00 से 06.00 बजे तक
द्वितीय दद्योदक आरती – प्रातः 07.00 से 07.45 बजे तक
तृतीय भोग आरती – प्रातः 10.00 से 10.45 बजे तक
चतुर्थ संध्याकालीन पूजन – सायं 05.00 से 05.45 बजे तक
पंचम संध्या आरती – सायं 07.00 से 07.45 बजे तक
शयन आरती – रात्रि 10.30 से 11.00 बजे तक
उपरोक्तानुसार भस्मार्ती एवं शयन आरती अपने निर्धारित समय पर ही होगी।




Leave a Reply