-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
उत्तरप्रदेश का अभूतपूर्व जनादेश मोदी मैजिक है – मुख्यमंत्री चौहान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पाँच राज्यों के चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में मोदी की लहर नहीं आँधी हैं। गठबंधन तिनके की तरह उड़ गया। उन्होने कहा कि उत्तरप्रदेश का जनादेश अभूतपूर्व जनादेश है। यह मोदी मैजिक है। जनता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अगाध विश्वास है। वे जन-जन के मन में बसे है। जनता उन्हें विकास के लिए भगवान का वरदान मानती है। उनके अभूतपूर्व व्यक्तित्व, विकास के काम, देश हित के फैसलों, गरीबों के विकास के लिए उठाए गए कदम के चलते लोग उन्हें अपने मसीहा के रूप में देखते है। इसलिये बाकी दलों का उत्तरप्रदेश में सफाया हो गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की जीत मोदी मैजिक है। जनता का मोदी जी में विश्वास है । जनता को लगता है कि मोदी जी भारत को परम वैभव की अवस्था में पहुँचा सकते हैं। आँख बंदकर जनता ने मोदी जी पर विश्वास किया है। उनको अपने दिन में बसाया है।
चौहान ने कहा कि उत्तराखंड और मणिपुर में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते श्री अमित शाह की हर मुद्दे पर गहराई से विचार कर आगे बढने की रणनीति सफल रही है। चौहान ने कहा कि भाजपा की जीत श्री शाह के नेतृत्व क्षमता की शानदार सफलता है। यह प्रधानमंत्री जी की लोकप्रियता और उनके विकास की जीत है। जनता के विश्वास की जीत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के मन में देश को आगे बढ़ाने की ललक है जिसने भाजपा को इतनी शानदार जीत है। उन्होने प्रधानमंत्री और श्री अमित शाह को बधाई दी और भाजपा को जिताने के लिये जतना, कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।




Leave a Reply