स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया डीईओ सतना सस्पेंड

भोपाल विधानसभा में शुक्रवार को सदन के भीतर स्कूल शिक्षा मंत्री ने डीईओ सतना को निलंबित किए जाने की घोषणा की है। इनके विरुद्ध यह कार्रवाई ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा के दौरान की गई। दरअसल नौवीं व 11वीं की परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में स्कूल शिक्षा मंत्री ने सतना जिले के डीईओ को सस्पेंड कर दिया है।
मंत्री शाह ने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है और गिरफ्तारी भी की गई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। यहां गौरतलब है कि आयुक्त लोक शिक्षण ने पेपर लीक होने के बाद 9वी व 11वीं की पूरी परीक्षा ही निरस्त कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today