आप ने कराया भाजपा-आईएसआई के अनैतिक सम्बन्ध का अमंगल विवाह

भाजपा और आई एस आई के विरोध में आज बोर्ड ऑफिस चौराहे भोपाल में आम आदमी पार्टी द्वारा अनूठा विवाह आयोजित किया।भाजपा आईएसआई के अनैतिक सम्बन्ध का अमंगल विवाह संपन्न कराया गया। जिसमें आई एस आई को दूल्हा और भाजपा को दुल्हन बनाया गया। इस विवाह में कन्या दान आर एस एस द्वारा किया गया। इस अनूठे प्रदर्शन को प्रशासन द्वारा रोकने की भरपूर कोशिश की गई।

पिछले दिनों प्रदेश में हुए 11आई एस आई जासूसों की गिरफ्तारी हुई थी। इसमें  भाजपा आईटी सेल संयोजक ध्रुव सक्सेना और ग्वालियर भाजपा पार्षद जेठ जीतेन्द्र ठाकुर भी गिरफ्तार हुए है। इस पुरे प्रकरण में भाजपा का दोहरा चरित्र और छदम राष्ट्रीयवाद जनता के बीच सार्वजनिक हो गया है।

इस अनूठे विवाह पर प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने कहा कि भाजपा और आई एस आई के सम्बन्ध पुराने है और ध्रुव सक्सेना और जीतेन्द्र ठाकुर की गिरफ्तारी ने इन रिश्तो को सार्वजानिक कर दिया है। हमने यह अनूठे विवाह के जरिए जनता के बीच इस रिश्ते को पति पत्नी का नाम दिया है।

इस आयोजन के जरिए हम जनता को बताना चाहते है कि भाजपा  के नेता पैसे के लिए देश बेच रहे है, पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे है। ऐसे देश द्रोहियो को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस प्रदर्शन को सरकार द्वारा रोकने की भरपूर कोशिश की गई, पर शिवराज यह समझ ले कि हम कांग्रेस की तरह डरने वाले नही है। जब भी जनता और देश विरोधी घटनाए होगी आम आदमी पार्टी उसका पुरज़ोर विरोध करेगी

इस पुरे प्रकरण की निष्पक्ष जाँच के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा आज पूरे प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया,  जिसमे मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय से आग्रह किया गया कि इसकी जांच एस आई टी बना कर सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में की जाए।

आज यह हस्ताक्षर अभियान और प्रदर्शन भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, कटनी, सागर, सीधी, सिंगरौली, शिवपुरी, श्योपुर, गुना, नीमच, भिंड आदि जिलों में आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today