बीजेपी के भोपाल आईटी प्रकोष्ठ का संयोजक ध्रुव सक्सेना आईएसआई एजेंट

ग्वालियर की महिला पार्षद के जेट के आईएसआई एजेंट के तौर पर गिरफ्तार किए जाने के बाद बीजेपी के भोपाल आईटी सेल के जिला संयोजक ध्रुव सक्सेना को भी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। इसको लेकर बीजेपी पर कांग्रेस सहित आम आदमी पार्टी ने हमले बोले हैं।
मप्र एटीएस ने भोपाल से जिस ध्रुव सक्सेना नामक युवक को पकड़ा है वह भारतीय जनता युवा मोर्चा भोपाल का जिला संयोजक बताया जा रहा है। भोपाल जिले के युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल तिवारी ने बताया कि हमने उसे बनाया नहीं वह वैसे ही जिला संयोजक आई टी सेल लिख रहा था।
सोशल मीडिया पर अब ध्रुव सक्सेना की कई फोटो वायरल हुईं हैं जिनमें ज्यादातर बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ हैं। इनमें कैलाश विजयवर्गीय और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित मंत्री विश्वास सारंग, महापौर आलोक शर्मा नाम आता है। पूछताछ में ध्रुव सक्सेना ने कई तथ्यों को उजागर कियाहै जिसमें देश की कई गोपनीय जानकारियां पड़ोसी देशों को भेजे की बात सामने आई है। गौरतलब है कि ध्रुव के पहले ग्वालियर से गिरफ्तार एक बीजेपी नेता जीतेंद्र ठाकुर को पकड़ा गया था जो भाजपा पार्षद के जेठ है।
वहीं कांग्रेस ने इसको लेकर हमले और तेज कर दिए हैं। जीवदायनिी नर्मदा से खोदी जा रही रेत पर चिंतासमझाइ। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता केके शिश्रा ने नर्मदा सेवा यात्रा ढोंग है। इधर आम आदमी पार्टी इस पुरे प्रकरण को बड़ा देश द्रोह मानती है और मांग करती है कि इस मुद्दे में हुए गिरफ्तार लोगो के करीबी नेताओ की भी जाँच होनी चाहिए और उन्हें भी दंडित किया जाना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today