सेन्‍सेक्‍स 505 अंक के उछाल के साथ एक बार फिर 27 हजार के स्‍तर को पार कर गया।

बम्‍बई शेयर बाजार के तीसरे पहर के कारोबार में सेन्‍सेक्‍स 505 अंक के उछाल के साथ एक बार फिर 27 हजार के स्‍तर को पार कर गया। शुरूआती कारोबार में यह तीन सौ 74 अंक बढ़कर 26 हजार 974 पर खुला।

नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी अब से कुछ देर पहले यह 143 अंक की वृद्धि के साथ 8 हजार 200 पर आ गया। अन्‍तरबैंक विदेशी मुद्राबाजार में आज डॉलर के मुकाबले रूपया पच्‍चीस पैसे मजबूत हुआ। एक डॉलर 63 रूपये 95 पैसे का बोला गया। बैंकों और निर्यातकों की ओर से डॉलर की बिकवाली बढ़ाये जाने से रूपया मजबूत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today