रायपुर के सुंदर नगर में उदयन के माता-पिता के दफन शरीर के अवशेष गार्डन में निकले

प्रेमिका को कमरे में दफन कर चबूतरा बनाने वाले उदयन दास की निशानदेही पर रविवार को भोपाल पुलिस उसे लेकर रायपुर पहुंची तो वहां सुंदर नगर कॉलोनी के एक मकान के गार्डन की खुदाई पर मानव शरीर की हड्डियां मिलीं। ये हड्डियां उदयन के माता-पिता की होने का दावा किया जा रहा है जिन्हें बेटे ने मारने के बाद गार्डन में दफन कर दिया था।
उदयन ने दो दिन से भोपाल और पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा की जा रही पूछताछ के बाद कबूल किया था कि उसने अपने माता-पिता को रायपुर के सुंदर नगर स्थित मकान के गार्डन में मारकर दफन कर दिया था। इस स्वीकारोक्तित के बाद सुबह उदयन को लेकर भोपाल और पश्चिम बंगाल पुलिस राजधानी एक्सप्रेस से रायपुर स्टेशन पहुंची। उसे सीधे सुंदर नगर के उस मकान में ले जाया गया जहां वहां रहता था। पुलिस ने उदयन की निशानदेही पर घर के गार्डन मे खुदाई शुरु करवाई। चार मजदूरों ने लगातार आठ से दस फीट खुदाई की जिसमें हड्डियां, जेवरात, कपड़े और दो खोपड़ी मिली है। इन्हें फारेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। खुदाई में मिली हड्डियों का डीएमए टेस्ट कराया जाएगा जिससे मानव कंकाल की हड्डियों के उदयन के माता-पिता के ही होने की पुष्टि हो जाएगी।
इंजीनियरिंग क्लीयर नहीं होने का राज छिपाने मारा
पुलिस को पूछताछ में उदयन ने बताया वह बीअईटी भिलाई के कालेज से इंजीनियरिंग की पढाई कर रहा था लेकिन लगातार परीक्षा में बैक लगने से परेशान था। ऐसे में माता-पिता की डांट उसे पडती रहती थी। अंतिम सेमिस्टर में भी फेल होने के बाद उसने माता-पिता से पास होने की झूठी कहानी सुनाई थी। कुछ दिनों के बाद नौकरी के लिए उसपर दबाव बनना शुरू हुआ लेकिन बिना डिग्री जॉब कैसी मिलती इस राज को हमेशा के लिए छुपाना चाहता था। माता-पिता के रोज-रोज पूछे जाने से तंग आ गया था इसलिए उसने 2010 में उनकी हत्या कर घर के ही गार्डन में दफना दिया।
एक साल से ले रहा था मां की पेंशन
मां की हत्या के बाद अपनी लक्जरी लाइफ को मेंटेंन करने के लिए उदयन ने अपनी मां का फर्जी पेंशन मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया था जिसके आधार पर वो एक साल से पेंशन के रुपए पर अय्याशी कर रहा था। ये सब उसने रायपुर पुलिस को रविवार पूछताछ में बताई हैं। रायपुर पुलिस ने उदयन उदयन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बंगाल पुलिस उसको लेकर कोलकाता के लिए रायपुर एयरपोर्ट से रवाना हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today