लाहौर में नजरबंद हुआ हाफिज सईद

जमात उद दावा के सरगना हाफिज सईद को लाहौर में नजरबंद किया गया है. इसके साथ ही बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की सरकार उसके संगठन को लेकर भी कोई अहम फैसला ले सकती है. गौरतलब है कि कुख्यात हाफिज के संगठन को पाक सरकार ने अभी तक बैन नहीं किया है. 

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज पाक में खुलेआम घूमता है. उसके खिलाफ कई सबूत भारत की ओर से पाकिस्तानी सरकार को दिए गए हैं. लेकिन, पाकिस्तान की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है. अब देखना यह है कि पाक की ओर से जो ताजा कदम उठाया गया है उसे वहां की सरकार कहां तक पहुंचाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today