मेघालय के राजभवन कर्मचारियों की शिकायतों पर राज्यपाल का इस्तीफा

मेघालय के राज्यपाल वी षणमुगनाथन के खिलाफ राजभवन के करीब सौ कर्मचारियों ने लिखित में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को शिकायत की थी जिसमें उन्होंने गवर्नर के चरित्र को लेकर गंभीर शिकायतें की थीं। इसके बाद ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।
राज्यपाल वी षणमुगनाथन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहे और उनका आरएसएस में काफी सम्मान है। पत्र में राजभवन को लेडीज क्लब जैसा बना दिए जाने की शिकायत की गई थी। युवा महिला कर्मचारियों की रात्रि ड्यूटी लगाए जाने के आरोप भी पत्र में लगाए गए। षणमुगनाथन के पास मेघालय के राज्यपाल के साथ अरुणाचल प्रदेश का भी प्रभार था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today