-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
प्रदेशवासियों के विकास के लिए कांग्रेस का संषर्घ रहेगा जारी: अरूण यादव

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के प्रांगण में 68 वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपने संदेश में यादव ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशवासियों, किसानों के हितों और उनके विकास के लिए अपनी लड़ाई पूरी ताकत से जारी रखेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कालेधन एवं भ्रष्टाचार की लड़ाई का खुले तौर पर समर्थन करती है, लेकिन मौजूदा सरकार द्वारा अपनाई गई अतार्किक विधि और उससे हुए नुकसान के खिलाफ है। नोटबंदी से प्रदेश और देश का आमजन काफी पीडि़त होकर अपने ही पैसों के लिए मोहताज है। यादव ने पार्टी की ओर से प्रदेश के नागरिकांे को विश्वास दिलाया कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों और संकीर्ण कार्यप्रणाली के खिलाफ कांग्रेस आम आदमी के हितों के लिए अपने सिद्धांतों और चरित्र के अनुरूप अपनी पूरी शक्ति के साथ आगे भी अपना संघर्ष निरंतर जारी रखेगी।
नोटबंदी के फैसले से आमजन, किसान, व्यापारी, मजदूर एवं सर्वहारा वर्ग काफी परेशान है, नोटबंदी का जिस तरह क्रियान्वयन हुआ उसे दुनिया भर के अर्थशास्त्रियों, बुद्धिजीवियों ने प्रबंधन की असफलता, और लूट-खसोट बताया है। इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारी उपाध्यक्ष अशोकसिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जोशी, महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, पी.सी. शर्मा, वीरसिंह यादव, शशि राजपूत, मसर्रत शाहिद, अशोक जैन भाभा, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान, प्रवक्ता जे.पी. धनोपिया, रवि सक्सेना, विभा पटेल, दुर्गेश शर्मा, भूपेन्द्र गुप्ता, राजकुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Leave a Reply