-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
कांग्रेसियों पर पुलिस ने किया बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज

कटनी के 500 करोड़ रूपयों के हवाला कांड को लेकर भोपाल में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं और दौड़ाकर पीटा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव के तो सिर, हाथ और पैरों पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसार पुलिस के बर्बर लाठी चार्ज में अरूण यादव समेत तीन दर्जन से ज्यादा नेता और कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आयीं, जबकि एक सैकड़ा कार्यकर्ता और राहगीर भी पुलिस की बर्बरता के शिकार हुए।
अरूण यादव को तत्काल जेपी अस्पताल ले जाया गया, हालत गंभीर नजर आने पर डॉक्टरों ने उन्हें हमीदिया रेफर किया। हमीदिया अस्पताल की बजाय पुराने चिरायु अस्पताल ले गये। जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी का आरोप है कि हवाला कांड में पुलिस की शुरूआती जांच में साफ तौर पर फंस चुके शिवराज कैबिनेट के सदस्य संजय पाठक के खिलाफ कार्यवाही के बजाय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पूरी सरकार संजय पाठक को बचाने में जुटी है।
बयान में कहा गया है कि सरकार के इशारे पर दमन पर आमादा पुलिस की बर्बरता का अंदाज इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अनेक पुलिस वाले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में घुस गये और पीसीसी के भीतर कार्यकर्ताओं के अलावा अनेक कर्मचारियों पर भी लाठियां भांजी।
Leave a Reply