-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
गौर, प्रहलाद पटेल के बाद अजय विश्नोई ने पाठक से इस्तीफा मांगा
पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता और वर्तमान में भाजपा के नीति शोध विभाग के संयोजक अजय विश्नोई ने कटनी हवाला मामले में मंत्री संजय पाठक से इस्तीफा देने की मांग की है।विशेनोई का कहना है कि जब वे प्रदेश के मंत्री थे तब उनके भाई के यहां आयकर विभाग ने छापा मारा था और तब अजय विश्नोई ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया था। तीन साल की जांच के बाद जब विश्नोई के भाई इस मामले में बेदाग साबित हुऐ तब अजय विश्नोई वापस राज्य सरकार में मंत्री बन गये।अजय विश्नोई ने भाजपा से सवाल पूछा है कि जब मेरे भाई पर आरोप लगने के कारण मैने सिर्फ इसलिये इस्तीफा दे दिया कि मेरे कारण पार्टी और सरकार पर आंच न आये तो संजय पाठक ऐसा क्यों नही कर रहे। विश्नोई ने भाजपा से पूछा है कि क्या अब और तब की पार्टी की सोच में अंतर आ गया या फिर पार्टी की परम्पराये बदल गयी।अजय विश्नोई ने यह भी कहा कि मेरे और संजय में शायद यह अंतर है कि मैं पार्टी का वर्षों पुराना निष्ठावान कार्यकर्ता हू और संजय अभी पार्टी में आये हैं।विश्नोई में पार्टी से यह भी साफ करने को कहा कि क्या संजय पाठक के लिये शुचिता का पालन करना जरुरी नही।विश्नोई भाजपा के तीसरे ऐसे नेता है जिन्होने कटनी हवाला मामले में पार्टी से अपना रोष व्यक्त किया है।इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर और सांसद प्रहलाद पटेल भी असंतोष जाहिर कर चुके हैं।




Leave a Reply