शिवराज सिंह चौहान, संजय पाठक और उनका मंत्रिमंडल दान करे उनकी संपत्ति : आलोक अग्रवाल

आनंद मंत्रालय के उद्घाटन पर “आनंदम” के तहत आम आदमी पार्टी मांग करती है कि शिवराज सिंह चौहान और उनके अन्य मंत्री 267 करोड़ की संपत्ति दान कर आनंद प्राप्त करें, अन्यथा यह सिद्ध होगा कि शिवराजजी हमेशा की तरह एक और ढोंग कर रहे हैं. आश्चर्य है कि उनके मंत्रिमंडल में सबसे अधिक सम्पति कटनी कांड में चर्चित मंत्री संजय पाठक की 121 करोड़ रूपये है. आज शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में आनंद मंत्रालय का उद्घाटन किया। इसमें उन्होंने कहा प्रदेश के जिलो में आनंद केंद्र होगा जहां लोग अपनी पुराने कपडे कंबल आदि दान करेगे। उन्होंने कहा कि “जो जरूरत से ज्यादा है उसे दान कर दो, धन और दौलत में आनंद नही होता, फकीरी में जो आनंद वो अमीरी में नही, जरूरतमंदों की सहायता से आनंद का अनुभव कीजिये”

इसी मुद्दे पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने कहा कि जो शिवराज ने जो कहा उसका पालन करे और जो करोडो की संपत्ति उन्होंने और उनके मंत्रीमंडल ने जोड़ रखी है उसमें जरुरत के 25 लाख रखकर बाकि सब जरूतमंदो को दान कर दे, ताकि उन्हें असली आनंद की अनुभव हो सके।

उन्होंने कहा कि वैसे तो मुख्य मंत्री 2 लाख प्रति माह और मंत्री 1.5 लाख प्रति माह की तन्खाह मिलती है जो उनके जीवन यापन के लिए काफी है। उन्हें तो पूरी संपत्तियों दान करनी चाहिए, फिर भी वो 25 लाख रूपये रखकर बाकी तो दान करना ही चाहिए।

उन्होंने एक सूची भी जारी की जिसमे 2013 चुनावी हलकनामे में अनुसार कितनी सम्पति किस मंत्री के पास है. आम आदमी पार्टी मांग करती है कि “आनंदम” के तहत निम्नानुसार शिवराज सिंह चौहान, संजय पाठक और अन्य मंत्री अपनी संपत्ति का हिस्सा दान कर दें:

मंत्री का नाम
2013 के हलफनामे के अनुसार कुल सम्पति (रु)
“आनंदम” के तहत दान सम्पति (रु)
शिव राज सिंह चौहान
6 करोड़
5.75 करोड़
संजय पाठक
121 करोड़
120.75 करोड़
सुरेन्द्र पटवा
38 करोड़
37.75 करोड़
राजेंद्र शुक्ल
16 करोड़
15.75 करोड़
जयंत मलैया
13 करोड़
12.75 करोड़
सूर्य प्रकाश मीना
9 करोड़
8.75 करोड़
माया सिंह
8 करोड़
7.75 करोड़
गौरी शंकर बिसेन
7 करोड़
6.75 करोड़
भूपेंद्र सिंह
7 करोड़
6.75 करोड़
रुस्तम सिंह
6 करोड़
5.75 करोड़
विजय शाह
6 करोड़
5.75 करोड़
यशोधरा राजे सिंधिया
5 करोड़
4.75 करोड़
विश्वास सारंग
5 करोड़
4.75 करोड़
पारस जैन
4 करोड़
3.75 करोड़
हर्ष सिंह
4 करोड़
3.75 करोड़
रामपाल सिंह
4 करोड़
3.75 करोड़
उमाशंकर गुप्ता
4 करोड़
3.75 करोड़
अर्चना चिटनिस
3 करोड़
2.75 करोड़
गौरीशंकर शेजवार
2 करोड़
1.75 करोड़
नरोत्तम मिश्रा
2 करोड़
1.75 करोड़
कुशुम महदेले
1 करोड़
0.75 करोड़
अंतर सिंह आर्य
1 करोड़
0.75 करोड़
शरद जैन
1 करोड़
0.75 करोड़
ओम प्रकाश धुर्वे
1 करोड़
0.75 करोड़
ललिता यादव
1 करोड़
0.75 करोड़
लाल सिंह आर्य
0.76 करोड़
0.51 करोड़
जयभान सिंह पाविया
0.59 करोड़
0.34 करोड़
दीपक जोशी
0.36 करोड़
0.11 करोड़
कुल सम्पति (रू)
276.71 करोड़
267.71 करोड़

आम आदमी पार्टी का मानना है की अरबों की सम्पत्ति रखकर पुराने कपड़े, कम्बल बाटना मात्र ढोंग है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today