एसपी गौरव तिवारी का तबादला किए जाने के विरोध में प्रदर्शन

बहुचर्चित हवाला कांण्ड मे कटनी शहर के सुभाष चौक में काग्रेसियों द्वारा गुरूवार को एसपी गौरव तिवारी का तबादला किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शन के दौरान बहोरीबंद विधायक सौरभ सिंह, फिरोज अहमद, विदेश्वरी पटेल, चेतु पटेल, गुमान सिंह, सकील अहमद को सुभाष चौक से पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी को माधव नगर थाने ले जाया गया। सुभाष चौक से प्रदर्शन कारियो द्वारा लगाया गया पंडाल भी हटाया गया। शहर में अन्य किसी स्थान में प्रदर्शन की खबर नही। बहुचर्चित हवाला कांण्ड मे शहर की आन्दोलित जनता का साथ देने पहुचे और कटनी मामले में निष्पक्ष जांच एवं मंत्री के इस्तीफे को लेकर रेल रोकने जा रहे प्रदर्शनकारियों के साथ पहुँचे बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ सिंह  को कटनी शहर के सुभाष चौक से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बहोरीबंद विधायक सौरभ सिंह ने जानकारी दी कि कांग्रेस ने बैठक का आयोजन किया।  एसपी के समर्थन में आंदोलन जारी रहेगा। 16 जनवरी को रेल रोको आंदोलन की चेतावनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today