सीहोर में भीषण सड़क हादसा, नगर पंचायत उपाध्ययक्ष सहित एक पार्षद  की मौत 

इंदौर-भोपाल हाईवे पर सीहोर में ग्राम नापलाखेडी के पास जायलो वाहन बेकाबू होकर पलट गया। इस घटना में मंदसौर जिले की श्यामगढ नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुरेष नरभेपुरिया व पार्षद  सुनील धनोतिया घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना में छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शामगढ़ से रात में जायलो से नप उपाध्यक्ष सुरेश नरभेपुरिया सहित 5 पार्षद व 3 पार्षद पति भोपाल जा रहे थे। देवास- भोपाल फोरलेन पर सीहोर के पास ग्राम नापलाखेड़ी के यहां पिछला टायर फटने से जायलो बेकाबू होकर पलट गई। नरभेपुरिया और पार्षद सुनील डबकरा की मौके पर ही मौत हो गई। घायलो में 2 की हालत गभीर बताई जा रही है।सभी घायलों को भोपाल रेफर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today