प्रदेश महिला कांग्रेस का थाली पीटकर विरोध प्रदर्शन 9 को

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान के नेतृत्व में मप्र महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, जिला महिला अध्यक्ष के साथ मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों, नोटबंदी के कुप्रबंधन से आम लोगों को हो रही परेशानी के विरोध स्वरूप 9 जनवरी को रोशनपुरा चौराहे पर महिला कांग्रेस द्वारा थाली पीटकर विरोध किया जावेगा।समस्त महिलाएं, रोशनपुरा चौराहे पर एकत्रित होकर जय स्तभ टी.टी.नगर थाना होते हुए रोशनपुरा चौराहा पर नेहरू प्रतिमा के पास कार्यक्रम सम्पन्न करेगी। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी श्रीमती गीता मिश्रा ने उक्त जानकारी देते हुए कहा है कि विरोध प्रदर्शन को सफल एवं प्रभावी बनाने हेतु भोपाल जिला की प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं अन्य महिला कार्यकर्ता शामिल होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today