हरदा, अमरकंटक और माण्डव निकाय में अध्यक्ष पर पद भाजपा प्रत्याशी विजयी

नगर पालिका परिषद हरदा और नगर परिषद अमरकंटक एवं माण्डव में हुये मतदान के परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। तीनों नगरीय निकाय में अध्यक्ष पद के लिये भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजयी घोषित किये गये हैं।

नगर पालिका हरदा में अध्यक्ष के पद पर भारतीय जनता पार्टी के सुरेन्द्र जैन विजयी घोषित किये गये। इन्हें 27858 मत मिले, उप विजेता इंडियन नेशनल कांग्रेस के हरिमोहन शर्मा एडवोकेट को 14868 मत मिले। हरदा में पार्षद के पद पर 30 भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 4 और एक निर्दलीय प्रत्याशी विजयी किया गया।

नगर परिषद अमरकंटक में अध्यक्ष के पद पर भारतीय जनता पार्टी की प्रभा पनेरिया विजयी घोषित की गई। इन्हें 2263 मत मिले, उप विजेता इंडियन नेशनल कांग्रेस की अंकेश्वरी सिंह को 1145 मत मिले। अमरकंटक में पार्षद के पद पर भारतीय जनता पार्टी के 11, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 3 और एक निर्दलीय प्रत्याशी विजयी घोषित किया गया।

नगर परिषद माण्डव में अध्यक्ष के पद पर भारतीय जनता पार्टी की मालती जयराम विजयी घोषित की गई। इन्हें 2970 मत मिले, उप विजेता इंडियन नेशनल कांग्रेस की लक्ष्मी पप्पू भावर को 2513 मत मिले। माण्डव में पार्षद के पद पर भारतीय जनता पार्टी के 11 और इंडियन नेशनल कांग्रेस के 4 प्रत्याशी विजयी घोषित किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today