आम आदमी पार्टी की पिछलग्गु हो गई है कांग्रेस

कांग्रेस पूरी तरह से आम आदमी पार्टी की पिछलग्गु हो गई है, चाहे वो कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व हो या प्रादेशिक नेतृत्व। राहुल गाँधी से लेकर अरुण यादव तक सब आम आदमी पार्टी द्वारा उठाए मुद्दों को ही दोहरा रहे है। भाजपा-कांग्रेस दोनों भ्रष्ट है और इस मामले की पूरी जांच सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी  में विशेष जाँच दल (SIT) द्वारा किया जाए।राहुल गांधी जो नरेंद्र मोदी पर सहारा रेड में मिले दस्तावेजो से 40 करोड़ की रिश्वत का आरोप लगा रहे है, यह मुद्दा पुरे दस्तावेज के साथ अरविन्द केजरीवाल 15 नवम्बर को जनता के बीच रख चुके है। और तो और इसी मुद्दे के साथ पूरे देश में केजरीवाल लगातार जन सभाए कर रहे है।  इसी मुद्दे को केजरीवाल ने 20 दिसम्बर की भोपाल रैली में भी उठाया था और उसके तुरन्त बाद राहुल गांधी ने भी इसे दोहराना शुरू कर दिया है।
इसी तर्ज़ पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने भी आम आदमी पार्टी म प्र द्वारा उठाए गए मुद्दे को अपनाने की कोशिश की है। कल अरुण यादव द्वारा शिवराज सिंह चौहान की 10करोड रिश्वत की  शिकायत उप लोकायुक्त से की गई है, वो उन्ही सहारा के दस्तावेजो पर आधारित है जो आम आदमी पार्टी प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल द्वारा 18 नवम्बर की प्रेस वार्ता में उपलब्ध कराए गए थे। ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस के पास खुद के मुद्दे खत्म हो चुके है।

 उप लोकायुक्त को शिकायत हास्यपद और जनता के साथ धोखा

अरुण यादव ने सहारा रेड में मिले दस्तावेजो के तहत जो शिकायत शिवराज सिंह चौहान की उप लोकायुक्त से की है वो बहुत ही हास्यपद है. यह शिकायत सिर्फ दिखावे के लिए की गई है। यह मामला पहले ही सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ट वकील प्रशांत भूषण द्वारा लगाया जा चुका है, ऐसे में कही और शिकायत से कोई फायदा नही होगा। यह सब जानते हुए भी अगर अरुण यादव शिकायत करने पहुचे है तो वो जनता के साथ धोखा कर रहे है।

भाजपा कांग्रेस दोनों भ्रष्ट  

आम आदमी पार्टी ने सहारा रेड से जुड़े दस्तावेजो को एक बार फिर सार्वजनिक किया और बताया कि 22 नवम्बर 2014 को इनकम टैक्स विभाग को सहारा समूह के कार्यालय पर छापा मारने पर कुछ दस्तावेज प्राप्त हुए थे। इन दस्तावेजों में 29 सितम्बर 2013 और एक अन्य एंट्री में पुनः 1 अक्टूबर 2013 को तत्कालीन “सी एम एम् पी” को नीरज वशिष्ठ के माध्यम से 5-5 करोड़ रु नगद दिया जाना दिखाया गया है। इसी दस्तावेज में ठीक “सी एम एम् पी” के ऊपर एक एंट्री में 23 सितम्बर 2013 के आगे ‘सी ऍम डेल्ही’ भी दर्ज है जिसके आगे 10 करोड़ रु नगद देना दर्ज है। तत्कालीन दिल्ली मुख्यमंत्री शीला दीक्षित थी।दिग्विजय सिंह, सलमान खुर्शीद और रविशंकर प्रसाद के भी नाम

इसी रेड में एक और हस्तलिखित दस्तावेज भी बरामद हुआ था जिसमे और भी देश के बड़े बड़े नेताओ के नाम पर नगद भुगतान दर्ज है. इसी दस्तावेज में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और वर्तमान केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद का भी नाम है।

 

28.07.2010   दिग्विजय सिंह  25 लाख

07.07.2010   सलमान खुर्शीद  10 लाख

07.08.2010   सलमान खुर्शीद  10 लाख

07.09.2010   सलमान खुर्शीद  10 लाख

07.10.2010   सलमान खुर्शीद  10 लाख

13.10. 2010 रवि शंकर प्रसाद  1.25 करोड

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today