-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नगर पालिका ने ठिकाने लगाया काला धन?
सागर जिले की गढ़ाकोटा नगर पालिका में कार्यरत लगभग 260 कर्मचारियों को नगर वेतन बांटने का ममला तूल पकड़ गया है। सभी नियमों को दरकिनार करते हुए यहा सभी कर्मचारियों को दो माह का वेतन नगद राशि के रूप में दे दिया गया। वह भी पुराने 500-1000 रुपये के नोट के रूप में।
प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव के गृहक्षेत्र गढ़ाकोटा की नगर पालिका ने इस काम को अंजाम दिया है। यह गंभीर मामला संज्ञान में आने के बाद से ही राज्य मंत्रालय सहित सियासी गलियारों में उथल-पुथल मची हुई है। अब इस पूरे मामले को दबाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। जबकि समाचार पत्रों की सुर्खियां बन गया यह मामला अब भोपाल से दिल्ली का रुख कर रहा है।
सूत्रों की मानें तो गढ़ाकोटा नगर पालिका ने अपने यहां कार्यरत 260 से अधिक नियमित एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को डर दिखाकर पुराने नोट के रूप में दो माह अक्टूबर-नवंबर 2016 का वेतन लेने के लिए मजबूर किया है। इसकी आड़ में कतिपय प्रभावशाली लोगों ने अपनी काली कमाई को ठिकाने लगा दिया है और वेतन के रूप में आहरित नई करेंसी को अपने खजाने में वापस रख लिया है। पुराने नोट देकर सभी कर्मचारियों को उनके खातों में जमा करने के लिए कह दिया गया। इस दौरान जिन कर्मचारियों ने आपत्ति उठायी उन्हें नौकरी अथवा अन्य डर दिखा दिया गया।




Leave a Reply