दिल्ली के मंत्री गोपाल राय होंगे आप मप्र के नए प्रभारी

अरविन्द केजरीवाल की भोपाल रैली के बाद  मप्र 2018 को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री गोपाल राय जी को आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया है।

वह आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों में से एक है। उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुवात छात्र राजनीति से की। इन्होंने 9 अगस्त 2009 से 23 अगस्त 2009 तक तीसरा स्वाधीनता आंदोलन के बैनर तले संसद भवन के पास दिल्ली में जंतर-मंतर पर 15 दिनों तक अनशन किया। इसके पश्चात भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के लिये प्रारम्भ हुए जनलोकपाल आन्दोलन में सक्रिय हुए। राय देश में मजदूरों के अधिकारों को लेकर लगातार काम कर रहे है। राय ने दिल्ली में मजदूरों की न्यूतम मजदूरी  14000 रु कर दी है जो देश में बेहद लोकप्रिय हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today