केरल के मुख्यमंत्री प्रोग्राम में न शामिल हुए बिना लौटे

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की सुरक्षा में आज उस समय चूक हो गई जब पुलिस उन्हें सुरक्षित उनके एक कार्यक्रमस्थल तक पहुंचाने में नाकाम रही। वे बीच रास्ते ही लौट गए और बाद में मुख्य सचिव बीपी सिंह व डीजीपी आरके शुक्ला के आग्रह पर भी कार्यक्रम में शामिल होने वहां जाने के बजाय मुंबई रवाना हो गए।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन आज सुबह एयर इंडिया की मुंबई उड़ान से भोपाल पहुचे। वे दिन में एक प्रोग्राम में शामिल हुए लेकिन शाम को मलयाली समाज के बीएसएसएस हबीबगंज में जहां उनका सम्मान होना था के लिए होटल से रवाना हुए तो उन्हें बीच रास्ते में सुरक्षित कार्यक्रमस्थल तक नहीं पहंुच पाने की सूचना दी गई। उनसे आग्रह किया गया कि थोड़ी से चल सकते हैं लेकिन जब उन्हें लगा कि सुरक्षा में कोई चूक की स्थिति है तो वे वापस होटल लौट गए।
फिर उन्हें मानने के लिए मुख्य सचिव बीपी सिंह व डीजीपी आरके शुक्ला ने होटल पहुंचकर बहुत आग्रहपूर्वक समझाया कि वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं और प्रोग्राम मे जा सकते हैं। मगर केरल के मुख्यमंत्री राजी नहीं हुए और वे वापस मंुबई के लिए रवाना हो गए। बताया जाता है कि केरल के मुख्यमंत्री का हिन्दू संगठन विरोध कर रहे थे और उनके रास्ते के बीच में जमा थे। इस सूचना पर पुलिस ने पिनाराई विजयन से कुछ देर से चलने का आग्रह किया था।

वहीं पिनाराई विजयन के भोपाल कार्यक्रम में आने और फिर वहां तक पहुंचने में पर्याप्त सुरक्षा प्रदान नहीं कराए जाने को लेकर कांग्रेस ने निंदा की है। उन्होंने इसकी निंदा की है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से केरल के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today