-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भूकंप से तबाह नेपाल में मरने वालों की संख्या पांच हजार से अधिक हुई।
नेपाल में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या पांच हजार से अधिक हो गई है और लगभग आठ हजार लोग घायल हुए हैं। प्रधानमंत्री सुशील कोइराला ने समाचार एजेंसी राइटर के साथ साक्षात्कार में आशंका व्यक्त की कि मरने वालों की संख्या 10 हजार तक पहुंच सकती है, क्योंकि दूरदराज के प्रभावित गांवों से अभी सूचना नहीं मिली है।
इस बीच, भारत के बचाव कर्मियों ने आज लगातार चौथे दिन लोगों को बचाने के अपने अथक प्रयास जारी रखे। भारत, मैत्री अभियान के अंतर्गत नेपाल को राहत और बचाव सहायता उपलब्ध करा रहा है। रक्षा मंत्रालय के दल गोरखा जिले जैसे दूर-दराज के इलाकों तक उड़ान भर रहे हैं। भारत ने आज राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल एनडीआरएफ के छह और दल राहत और बचाव कार्य के लिए नेपाल भेजे। अब वहां इन दलों की संख्या 16 हो गई है। दस दल पहले ही कुछ दिनों से वहां बचाव कार्य में जुटे हैं। प्रत्येक दल में लगभग 45 कार्मिक होते हैं। भारतीय नौ सेना के 16 सदस्यों का एक विशेष चिकित्सा दल आज नई दिल्ली से विमान से नेपाल के लिए उड़ान भरेगा। यह दल वहां बचाव कार्य में मदद देगा। इस दल में छह डॉक्टर और 10 चिकित्सा कर्मी शामिल हैं। भारतीय वायु सेना में आठ हजार किलोग्राम से अधिक राहत सामग्री बांटी है।




Leave a Reply