RBI गवर्नर उर्जित पटेल की पूर्व पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट

रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल की पूर्व पत्नी विभा जोशी के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया है। विभा अमेरिका में रहती हैं और उर्जित पटेल से उनकी शादी 1994 में हुई थी। 2003 में दोनों का तलाक हो गया था। जिस मामले में विभा के खिलाफ वॉरंट जारी किया गया है वह भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है।

मूल मामला विभा जोशी के भाई बर्खास्त आईएएस अधिकारी अरविंद जोशी और उनकी पत्नी टीनू जोशी से जुड़ा हुआ है। इस मामले में अरविंद जोशी के मां-बाप निर्मला जोशी-एचएम जोशी और दोनों बहनें आभा जोशी और विभा जोशी अभियुक्त बनाए गए हैं। भ्रष्टाचार के इस मामले में जोशी परिवार के सदस्यों सहित कुल 16 अभियुक्त हैं और इन पर आरोप तय हो गये हैं। मामले की जांच में अरविंद जोशी के घर से कई करोड़ रुपये भी जब्त किए गए थे।

विशेष न्यायाधीश दिनेश प्रसाद मिश्र की अदालत ने इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 467, 468, 109, 120बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1) (ई) और 13(2) के तहत आरोप तय किए हैं। अदालत ने आभा और विभा जोशी के अलावा प्रदीप जैन को फरार घोषित कर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किए हैं। बता दें कि अरविंद जोशी और टीनू जोशी के खिलाफ 2011 में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today