नोटबंदी: 23 नवंबर को 200 सांसद देंगे धरना

नोटबंदी के मुद्दे पर संसद में विपक्ष का हंगामा जारी है. शीतकालीन सत्र के दूसरे हफ्ते की शुरुआत हंगामे के साथ हुई है. संसद के दोनों सदनों में विपक्ष ने इस मुद्दे पर हंगामा मचाया.

राज्यसभा में सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने कहा, “बहस बाद में कीजिएगा, लेकिन पहले उन लोगों को हमारी श्रद्धांजलि स्वीकार कीजिए, जिन्होंने कतार में लगने के दौरान अपनी जान गंवाई है. काम करते हुए भी कई बैंक के कर्मचारियों की मौत हुई है.”

विपक्ष ने इस मुद्दे पर संसद में प्रस्ताव की मांग की, जिसे ठुकरा दिया गया. वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली का कहना है कि विपक्ष इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है. संसद की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए वह रोज नए-नए पैंतरे आजमाता रहता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today