-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पिता को मना कर गमी में गए बेटे की रेल हादसे में मौत
आरकेडीएफ ग्रुप के डिप्टी चेयरमेन राजेश सिंह को उनकी मौत इंदौर-पटना एक्सप्रेस में ले गई थी क्योंकि जिस गमी के कार्यक्रम में उनके पिता को जाना था, उसमें वे चले गए थे। आज उनके पिता को इसका दुख है और वे अपने नौजवान बेटे की मौत के बाद अपने आपको इसका दोषी मान रहे हैं।
रचना नगर में रहने वाले राजेश सिंह आरकेडीएफ ग्रुप के डिप्टी चेयरमेन थे और उनके पिता पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में अपर संचालक पद से रिटायर हैं। रिटायर पिता अपनी एक रिश्तेदार के निधन के बाद उनके एक प्रोग्राम में जा रहे थे लेकिन राजेश सिंह ने पिता को कहा कि आप नहीं जाएं। मैं वहां चला जाऊंगा। ठंड का मौसम है, आपका जाना ठीक नहीं। इसके बाद राजेश सिंह शनिवार को इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन से एसी कोच में रवाना हो गए। मगर शनिवार-रविवार की रात झांसी-कानपुर के बीच ट्रेन में जो हादसा हुआ, वह रात राजेश सिंह के लिए अंतिम रात साबित हुई। सुबह होते-होते राजेश सिंह के घर वाले चिंतित हो गए। ट्रेन हादसे की खबर तो आ रही थी लेकिन राजेश सिंह की कोई खैरखबर नहीं मिल रही थी। बूढ़े पिता चिंतित थे तो पत्नी भी अपने दो बच्चों के साथ गुमसुम बैठी रही। दोपहर के बाद उनके कोच की हालत देखकर बताया गया कि कई पैसेंजर उसमें दबे हैं। और रात को उनकी डेडबॉडी के डिब्बे में होने की खबर आ गई।




Leave a Reply